बाइक सवार दो युवक सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मी के कलेक्शन के रुपये ले भागे

विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों को खंगाल कर उक्त बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
कोलकाता. शहर में दो जगहों से नकद रुपये कलेक्शन कर उसे वॉल्ट में रखने वाले सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मी से रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गये. घटना करया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन बजे की है. तुरंत इस घटना के बाद शहर के सभी थानों को अलर्ट किया गया. विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों को खंगाल कर उक्त बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जिस बैग को छीनकर दोनों बदमाश फरार हुए हैं, उसके भीतर 12 लाख रुपये होने की जानकारी पुलिस को दी गयी है. क्या था मामला : पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से करया थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसमें बताया गया है कि उनकी कंपनी विभिन्न कंपनियों से कलेक्शन के रुपये लेकर उसे वॉल्ट में रखने का काम करती है. स ोमवार दोपहर को जब दो कंपनियों से वे रुपये लेकर अपने सिक्योरिटी वैन की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके हाथों से रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये. घटना के समय सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों युवकों को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल हो गये. उक्त बैग में 12 लाख रुपये नकद राशि मौजूद था. इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से दोनों युवकों की पहचान करने के साथ उन तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




