अवैध झोपड़ियों पर रेलवे पुलिस का चला बुलडोजर
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 17 Oct 2025 1:14 AM
डानकुनी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के डानकुनी रेललाइन से सटे अवैध रेल बस्ती को पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन ने गुरुवार को हटा दिया.
डानकुनी. डानकुनी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के डानकुनी रेललाइन से सटे अवैध रेल बस्ती को पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन ने गुरुवार को हटा दिया. गुरुवार सुबह रेलवे पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात कर बुलडोजर चलाते हुए अवैध झोपड़ियों को तोड़ दिया. रेलवे की ओर से गत तीन अक्तूबर को प्रत्येक घर में नोटिस जारी किया गया था, जिसमें गुरुवार की तारीख को अंतिम समयसीमा बताया गया था. उसी अनुसार रेलवे पुलिस ने बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया. अभियान की शुरुआत में रेलवे पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से रेलवे भूमि पर बसे लोग पीछे हट गये. सूचना पाकर डानकुनी नगरपालिका की चेयरपर्सन से लेकर वार्ड काउंसिलर तक मौके पर पहुंचे, हालांकि रेलवे पुलिस ने विरोध के बावजूद अभियान जारी रखा. इस घटना को लेकर डानकुनी नगरपालिका की चेयरमैन हसीना शबनम ने कहा, दीपावली व काली पूजा तथा छठ से पहले गरीब लोगों को बेघर कर दिया गया. भाजपा सरकार जिस तरह रेलवे को हथियार बनाकर बंगाल के लोगों पर अत्याचार कर रही है, यह अत्यंत दुखद है.
यदि रेलवे प्रशासन ने समय सीमा कुछ और बढ़ा दी होती, तो लोग त्योहार के समय बेघर नहीं होते.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










