मेडिकल काउंसिल की बैठक में डॉ अविक के आने पर उठे सवाल

इस पर सवाल उठने लगा है. आरजी कर की घटना में डॉ अविक का नाम सामने आया था.
कोलकाता. आरजी कर की घटना के बाद डॉ अविक डे सुर्खियों में आये थे. इसके बाद उनकी वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल की सदस्यता खत्म कर दी गयी. लेकिन सोमवार को हुई काउंसिल की बैठक में डॉ अविक दे भी दिखे. इस पर सवाल उठने लगा है. आरजी कर की घटना में डॉ अविक का नाम सामने आया था. उन पर 32 आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ जांच भी चल रही है. इस बीच उनके बैठक में शामिल होने पर ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स ने सवाल किया कि क्या डॉ अविक को गुपचुप तरीके से मेडिकल काउंसिल के सदस्य पद पर बहाल कर दिया गया है? वह मेडिकल काउंसिल की बैठक में कैसे पहुंचे?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




