वक्फ कानून के खिलाफ कोलकाता में विरोध

Updated:
विज्ञापन
वक्फ कानून के खिलाफ कोलकाता में विरोध

वहीं, इसी तरह का प्रदर्शन कोलकाता के विभिन्न इलाकों में भी देखा गया. महानगर के राजाबाजार में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा असर, लोगों को हुई परेशानी कोलकाता. नये वक्फ कानून के खिलाफ राज्य में जगह-जगह प्रदर्शनों का दौर जारी है. मंगलवार को एक तरफ जहां मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ बिल के खिलाफ अशांति व्याप्त रही, वहीं, इसी तरह का प्रदर्शन कोलकाता के विभिन्न इलाकों में भी देखा गया. महानगर के राजाबाजार में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं, मध्य कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. मंगलवार शाम को हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी. इसके कारण काफी देर तक सड़कों पर जाम की स्थिति देखी गयी. प्रदर्शन करनेवाले लोगों की मांग थी कि यह मुस्लिम विरोधी कानून है. इस कारण केंद्र सरकार अविलंब इस कानून को रद्द करना चाहिए. पुलिस की हस्तक्षेप के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई. वक्फ कानून के विरोध में निकली बाइक रैली : हावड़ा. जेबीपुर के मुंशीरहाट में वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाइक रैली निकाली. रैली सात किलोमीटर की दूरी तय करके संतोषपुर के पास खत्म हुई. रैली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. रैली में शामिल लोगों ने इस कानून को रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की ज्यादती है. सरकार इसे तुरंत रद्द करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola