मिनाखां : विधायक को चौथी बार टिकट मिलने पर दो गुटों में झड़प, नौ जख्मी

Updated at : 18 Mar 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मिनाखां : विधायक को चौथी बार टिकट मिलने पर दो गुटों में झड़प, नौ जख्मी

उत्तर 24 परगना के मिनाखां विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक उषा रानी मंडल को चौथी बार टिकट मिलने से नाराज एक अन्य गुट के समर्थकों ने मंगलवार रात विरोध जताया. इस दौरान तृणमूल के ही दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बशीरहाट.

तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई जगहों पर पार्टी के अंदर गुटबाजी और विवाद सामने आ रहे हैं. उत्तर 24 परगना के मिनाखां विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक उषा रानी मंडल को चौथी बार टिकट मिलने से नाराज एक अन्य गुट के समर्थकों ने मंगलवार रात विरोध जताया. इस दौरान तृणमूल के ही दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार, उषा रानी मंडल और हाड़ोवा पंचायत समिति के सह-सभापति खालिक मोल्ला के गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. चौथी बार टिकट मिलने के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी. सोनापुकुर-शंकरपुकुर ग्राम पंचायत के धुतुरदह गांव में हुई इस घटना में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. लाठी-डंडों से हमले किये गये और कई घरों में तोड़फोड़ की गयी. बमबाजी के भी आरोप लगे हैं.

घटना में घायल लोगों को हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है. एक महिला की स्थिति भी चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और दोनों पक्षों ने मिनाखां थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

वहीं, उषा रानी मंडल को टिकट मिलने के विरोध में खालिक मोल्ला के समर्थकों ने हाड़ोवा ऑटो स्टैंड के सामने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने उम्मीदवार बदलने की मांग की, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

सीट जीतकर सीएम को उपहार दूंगी : उषा रानी

इधर, टिकट मिलने के बाद उषा रानी मंडल ने कहा कि वह 70 हजार वोटों से जीत कर इस सीट को मुख्यमंत्री को उपहार देंगी. उन्होंने उन पर भरोसा जताने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मिनाखां में जिस तरह विकास कार्य चल रहा है, वह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola