आज से दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन
आज से दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. इस उमस के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता और दक्षिण बंगाल में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. इस उमस के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना जतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इसी बीच, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, नदिया और मुर्शिदाबाद में तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर बंगाल में मानसून पहले ही पहुंच चुका है और इस सप्ताह वहां हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola