टेंगरा कांड : दोनों भाइयों के बयान को लेकर विशेषज्ञों की मदद ले रही पुलिस

Updated at : 26 Feb 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
टेंगरा कांड : दोनों भाइयों के बयान को लेकर विशेषज्ञों की मदद ले रही पुलिस

हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वारदात को दोनों भाइयों ने ही अंजाम दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना व्यापार के कारण हुई.

विज्ञापन

लालबाजार में पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने दी इसकी जानकारी कोलकाता. टेंगरा स्थित एक घर से तीन महिलाओं के शव बरामद होने के मामले में मंगलवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने एक प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि आरोपी दोनों भाइयों के बयानों की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वारदात को दोनों भाइयों ने ही अंजाम दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना व्यापार के कारण हुई. नाबालिगों की सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में भाइयों ने दावा किया कि 17 फरवरी को उन्होंने दो चम्मच दवा मिली सेवई खा ली थी. पुलिस ने पूछा कि क्या उस मामले में घर की दोनों पत्नियों सुदेशना और रोमी को जरूरत से ज्यादा सेवई खिलायी गयी थी? अन्यथा वे क्यों नहीं जागे? इसके पहले 10 फरवरी को दोनों भाइयों ने आत्महत्या करने की योजना बनायी थी. 12 फरवरी को उनकी पत्नियों को उन्होंने इसकी सूचना दी थी. पत्नियां भी एक साथ फिर से आत्महत्या कर जान देने के लिए सहमत हो गईं. लालबाजार सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी तक दोनों भाइयों के बयान एक जैसे हैं. 18 फरवरी की सुबह से लेकर पूरे दिन में जो कुछ हुआ, उसके बारे में दोनों भाइयों के विवरण में असंगतियां मिली हैं. वे दोनों एक ही भाषा नहीं बोल रहे हैं. बड़े भाई ने पूछताछ में बताया कि छोटे भाई ने परिवार की दो पत्नियों को मार डाला है, वहीं, प्रसून का कहना है कि नाबालिग का हाथ काटने के बाद उसने अपना हाथ भी काट लिया. लेकिन वह नहीं जानता कि घर में दोनों पत्नियों के हाथ और गले कौन काटा था. इस बीच, जांचकर्ता अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों भाइयों ने नशीले पदार्थ मिली सेवई खायी थी. हालांकि, किशोर ने बताया कि उसके पिता और चाचा ने उस रात सेवई खायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola