सड़क दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने किया पथावरोध

उत्तर 24 परगना के सोदपुर गिरजा मोड़ के एक फोर्ड रोड पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के सोदपुर गिरजा मोड़ के एक फोर्ड रोड पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया. घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क अवरोध पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि सोदपुर के रासमणि मोड़ पर एकफोर्ड रोड की स्थिति बदहाल और जर्जर हो गयी है, इस कारण यहां आये दिन किसी न किसी को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. स्थिति में सुधार की बार-बार मांग के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया, इसलिए बाध्य होकर प्रदर्शन करना पड़ा. इस संबंध में पानीहाटी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सुभाष चक्रवर्ती ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए आठ करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










