ePaper

महेशतला में बीएलओ पर हुए हमले में एक अरेस्ट

Updated at : 22 Nov 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
महेशतला में बीएलओ पर हुए हमले में एक अरेस्ट

पहचान पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन

पहचान पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के महेशतला में एसआइआर के तहत फॉर्म संग्रह करने गये एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) संतु चक्रवर्ती पर हुए हमले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम सायंतन सिंह है. घटना महेशतला नगरपालिका के 31 नंबर वार्ड के 244 नंबर पार्ट इलाके में गुरुवार को हुई थी. घायल चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी सायंतन सिंह ने अचानक उनका परिचय पत्र देखने की मांग की, जबकि चक्रवर्ती का पहचान पत्र उनकी गर्दन पर लटका हुआ था. जब वह अपना परिचय दे रहे थे, तभी आरोपी ने बिना कारण उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. हमले में बीएलओ के सीने और पसलियों में चोट आयी है. घटना के बाद पीड़ित ने इस संबंध में महेशतला थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत में पेश करने पर सिंह को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ा है और बीएलओ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गये हैं. चक्रवर्ती ने कहा कि वह बीमारी के बावजूद फॉर्म संग्रह का काम कर रहे थे, पर इस तरह के हमले से फील्ड में काम करना मुश्किल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola