अब आलू की कीमतों को लेकर गरमायी सियासत

राज्य में आलू की कीमत को लेकर सियासत गरमा गयी है
प्रतिनिधि, हुगली.
राज्य में आलू की कीमत को लेकर सियासत गरमा गयी है. इस बीच, आरामबाग से तृणमूल सांसद मिताली बाग खुद खेत में उतर कर आलू निकाल रही हैं, जबकि पुरशुड़ा के भाजपा विधायक बिमान घोष सड़कों पर आलू फेंक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
तृणमूल सांसद उतरीं खेत में
तृणमूल सांसद मिताली बाग का बचपन से ही खेत-खलिहान से जुड़ाव रहा है. पिता के साथ खेतों में काम करने वालीं मिताली राजनीति में आने के बावजूद खेती से दूर नहीं हुईं. इस बार भी वह खुद हल चलाकर खेत से आलू निकालती दिखीं. उन्होंने कहा : मैं किसान परिवार की बेटी हूं. बचपन से ही खेतों में काम करने की आदत है. मेरे पिता भी किसान थे. उनसे मैंने यह सीखा. खेतों का हर काम मुझे आता है- धान रोपना, कटाई, गट्ठर बांधना, आलू बोना और निकालना. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बार ठंड और कुहासे की वजह से कुछ फसल खराब हुई है. आलू निकालने के बाद वह मतदाता सूची के काम में भी जुट गयीं.
भाजपा विधायक का सड़क पर प्रदर्शन : दूसरी ओर, भाजपा विधायक बिमान घोष ने आलू किसानों को उचित दाम नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सड़क पर आलू फेंक कर अपना विरोध जताया. उन्होंने कहा : सरकार 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने की बात कर रही है. लेकिन इससे किसानों का खर्च भी नहीं निकलेगा. किसान बर्बाद हो रहे हैं और सरकार ध्यान नहीं दे रही है. पिछले साल सरकार ने दूसरे राज्यों में आलू भेजने पर रोक लगा दी थी, जिससे किसानों को नुकसान हुआ. इस बार हम विधानसभा में भी यह मुद्दा उठायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




