ePaper

तीस्ता नदी पर " 1172 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

Updated at : 03 Jan 2026 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
तीस्ता नदी पर  " 1172 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

केंद्र सरकार ने उत्तर बंगाल के लोगों को नये साल पर बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर बंगाल की वर्षों की मांग को पूरा करते हुए केंद्र सरकार तीस्ता नदी पर एक और पुल बनाने जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

केंद्र सरकार ने उत्तर बंगाल के लोगों को नये साल पर बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर बंगाल की वर्षों की मांग को पूरा करते हुए केंद्र सरकार तीस्ता नदी पर एक और पुल बनाने जा रही है. उत्तर बंगाल के सेवक (दार्जिलिंग) से एलेनबाड़ी को जोड़ने वाले इस नये पुल के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है. इस परियोजना के लिए दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है.

कोरोनेशन ब्रिज जहां एक ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है, वहीं आधुनिक भारत को आधुनिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है. वर्तमान में कोरोनेशन ब्रिज दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, सिक्किम, सिलीगुड़ी, डुअर्स और पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख मार्ग है. प्रस्तावित नया पुल न केवल यात्रा समय को कम करेगा, बल्कि कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ ईंधन की भी बचत करेगा.

इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुल 1172.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें निर्माण कार्य, भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण संबंधी खर्च शामिल है. लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग रही है कि ऐतिहासिक कोरोनेशन ब्रिज के विकल्प के रूप में एक आधुनिक पुल का निर्माण हो. करीब छह वर्षों के सतत प्रयास के बाद अब यह सपना साकार होने की दिशा में बढ़ चुका है. इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं की भूमिका की भी सराहना की गयी है, जिन्होंने इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola