मतदाता सूची में मिले हैं फर्जी मतदाताओं के नाम : मंत्री

सीएम के इस निर्देश के बाद जिले के सभी ब्लॉक में मतदाता सूची की समीक्षा शुरू हो गयी है.
संवाददाता, हावड़ा.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मदद से अन्य राज्यों के मतदाताओं के नाम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए अपने सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सजग होने के लिए कहा था. सीएम के इस निर्देश के बाद जिले के सभी ब्लॉक में मतदाता सूची की समीक्षा शुरू हो गयी है.
इसी क्रम में रविवार को शिवपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री अरूप राय ने मतदाता सूची की समीक्षा की. इसके बाद श्री राय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समीक्षा में फर्जी मतदाताओं के नाम मिले हैं. उन्होंने कहा कि कई लोग अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर दूसरे राज्यों या जिलों में चले गये हैं, लेकिन उनके नाम यहां की मतदाता सूची में अभी तक दर्ज है. उन्होंने मतदाता सूची में कई नामों का उल्लेख भी किया. श्री राय ने कहा कि ऐसे मतदाताओं की सूची डीएम को दी जायेगी, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले उनके नामों को हटा दिया जाए. इस मौके पर सांसद प्रसून बनर्जी, डॉ सुजय चक्रवर्ती, पूर्व पार्षद शैलेश राय सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




