Nabanna Abhiyan : प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस का फूटा सिर, भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद
Nabanna Abhiyan : पश्चिम बंगाल छात्र समाज की ओर से नबान्न अभियान को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है. इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सचिवालय अर्थात नबान्न भवन व आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. नबन्ना अभियान से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिये बने रहे PrabhatKhabar.com के साथ…
भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ‘नबन्ना अभियान’ रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर ‘बर्बर कार्रवाई’ का सहारा लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा ‘बर्बरता’ नहीं रोकी गई तो पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर दिया जाएगा. सुकांत मजूमदार ने कहा कि कल 12 घंटे का बंद रहेगा.
घायल आईसी को प्रदर्शनकारियों ने बचाया, नबन्ना अभियान में अलग तस्वीरें
चंडीतला आईसी का सिर फट गया. प्रदर्शनकारियों ने घायल आईसी को बचाया. संतरागाछी, हावड़ा ब्रिज व मैदान, फोरशोर रोड, बड़ाबाजार के महात्मा गांधी रोड में भी पत्थरबाजी की घटना समाने आई है.
हावड़ा मैदान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों बीच झड़प
पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबन्ना के समीप हावड़ा मैदान में जीटी रोड पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर झड़पें शुरू. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, उन पर पैर रखा, नारे लगाए और प्रदर्शन किया .
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की: शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ‘नबन्ना अभिजन’ रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर ‘बर्बर कार्रवाई’ का सहारा लिया है.
पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे.


पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए