West Bengal : जोधपुर पार्क में अचानक कैफे में हुआ जोरदार धमाका फिर...

Updated at : 07 Aug 2024 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : जोधपुर पार्क में अचानक कैफे में हुआ जोरदार धमाका फिर...

West Bengal : पुलिस का कहना है कि जांच में पाया गया कि भीतर सिलेंडर ठीक है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलेंडर से किसी तरह गैस लीक हो गई होगी. जिससे पूरे कैफे में वह गैस भर गया होगा. आग इसी के कारण लगी होगी.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : दक्षिण कोलकाता में एक कैफे में जोरदार विस्फोट होने से अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गई. आग मंगलवार देर रात की है. खबर पाकर दमकल की दो गाड़ी के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. इधर, खबर पाकर लेक थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और इसकी जांच में जुट गई. घटना के समय कैफे में मौजूद एक कर्मचारी झुलस गया. उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. झुलसे कर्मचारी का नाम चंद्र कुमार गुरुंग बताया गया है. इस घटना के कारण इलाके में काफी देर तक लोग आतंकित थे.

रसोइया का अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसा देर रात में हुआ. कैफे से सटे इलाके के निवासियों को अचानक तेज आवाज सुनाई दी. हर कोई हैरान था. इसके बाद उन्होंने देखा कि कैफे के एक हिस्से में आग लगी हुई है. विस्फोट इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर काफी दूर छिटक कर गिरा था. झुलसा युवक कैफे में रसोइया का काम करता है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

इधर, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में यह लगा कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है. विस्फोट की तीब्रता से कैफे के शटर के खच्चे उड़ गए थे. पुलिस का कहना है कि जांच में पाया गया कि भीतर सिलेंडर ठीक है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलेंडर से किसी तरह गैस लीक हो गई होगी. जिससे पूरे कैफे में वह गैस भर गया होगा. आग इसी के कारण लगी होगी. इस विस्फोट के कारण कैफे की खिड़कियां और दरवाजों के शीशे टूट गए हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर आग किस कारण लगी थी.

Mamata Banerjee : उत्तर बंगाल को लेकर ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola