विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

जेबीपुर थाना अंतर्गत माजू इलाके में एक विवाहिता की अस्वाभाविक मौत को लेकर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया.
हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत माजू इलाके में एक विवाहिता की अस्वाभाविक मौत को लेकर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया. मृतका का नाम मैयसुरा बेगम (31) है. उसका शव कमरे से बरामद किया गया. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इस आधार पर पुलिस ने मृतका के पति अनारूल खान को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी सात साल पहले हुई थी. इनके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि अनारूल पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. इससे तंग आकर मैयसुरा मायके चली गयी थी. हाल ही में वह ससुराल लौटी थी. रविवार रात को अनारूल ने किसी बात पर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और गुस्से में आकर गला दबा दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतका के बड़े बेटे ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके सामने ही उसके पिता ने मां की हत्या की है.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




