फर्जी कागजात की मदद से प्रॉपर्टी बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फर्जी कागजात की मदद से प्रॉपर्टी बेचने का आरोपी गिरफ्तार

एक शख्स को फर्जी कागजात की मदद से प्रॉपर्टी बेचने और चार करोड़ 21 लाख रुपये से ज्यादा रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. एक शख्स को फर्जी कागजात की मदद से प्रॉपर्टी बेचने और चार करोड़ 21 लाख रुपये से ज्यादा रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना मोचीपाड़ा थानाक्षेत्र की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभाशीष दास बताया गया है. बुधवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने इस दौरान बताया कि मोचीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि डानकुनी की एक प्रॉपर्टी कैंसल पावर ऑफ अटॉर्नी डॉक्यूमेंट दिखा कर बेची गयी थी. बैंकशाल कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola