पीएम मोदी के झालमुड़ी ब्रेक को ममता बनर्जी ने बताया 10 रुपए वाला स्क्रिप्टेड नाटक

Published by :Mithilesh Jha
Published at :20 Apr 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee on PM Modi Jhalmuri Break West Bengal Elections 2026 News

Mamata Banerjee on PM Modi Jhalmuri Break: झारग्राम में पीएम मोदी के झालमुड़ी खरीदने पर ममता बनर्जी ने कटाक्ष किया है. ममता बनर्जी ने इसे पूर्व नियोजित नाटक बताया और सवाल किया कि वहां कैमरा पहले से कैसे मौजूद था. बंगाल चुनाव से पहले सियासी बवाल मच गया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee on PM Modi Jhalmuri Break: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के हाई-वोल्टेज प्रचार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी ब्रेक को नाटक करार दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्ट्रीट वेंडर से झालमुड़ी खरीदना पूर्व नियोजित नाटक है.

बीरभूम जिले के मुराराई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री का नाम लिये बिना उनकी सादगी पर सवाल उठाये और इसे चुनावी स्टंट बताया.

कैमरा पहले से तैयार था, तो सरप्राइज कैसे?

ममता बनर्जी ने झालमुड़ी खरीदने के वायरल वीडियो पर सवाल उठाते हुए जनता से पूछा कि क्या यह वाकई अचानक हुआ था. उन्होंने कहा- चुनाव प्रचार के दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री अचानक रुक गये. लेकिन मेरा सवाल यह है कि अगर यह तय नहीं था, तो वहां पहले से कैमरा कैसे मौजूद था? सब कुछ पहले से स्क्रिप्टेड था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee on PM Modi Jhalmuri Break: 10 रुपए के नोट पर तंज

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के झालमुड़ी विक्रेता को पैसे देने वाली तस्वीर पर चुटकी लेते हुए कहा- उन्हें अपनी जेब से 10 रुपए का नोट निकालते देखा गया. क्या इस पर कोई विश्वास कर सकता है? यह जनता को गुमराह करने के लिए किया गया एक दिखावा मात्र है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: कौन है विक्रम साव, जिसकी दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया झालमुड़ी वाला ब्रेक?

मुराराई की रैली में दीदी की हुंकार – खेला होबे

बीरभूम के मुराराई में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली से आने वाले नेता चुनाव के समय बंगाली खान-पान और पहनावे का नाटक करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे बंगाल के लोगों को भूल जाते हैं. चीफ मिनिस्टर ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे ‘बाहरी’ ताकतों के बहकावे में न आयें.

इसे भी पढ़ें : PHOTOS: झारग्राम में सड़क की दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

झारग्राम की उस घटना का बैकग्राउंड

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम में चुनावी रैली के बाद लौट रहे थे. इस दौरान उनका काफिला अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुका. पीएम ने झालमुड़ी का आनंद लिया और विक्रेता से बातचीत भी की. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भाजपा समर्थकों ने उनकी सादगी के तौर पर पेश किया था, जिसे अब ममता बनर्जी ने ‘चुनावी ड्रामा’ बताकर नया विवाद छेड़ दिया है.

बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है. ऐसे में ‘झालमुड़ी’ और ‘10 रुपए के नोट’ पर शुरू हुआ यह जुबानी जंग बंगाल के चाय के ठेलों से लेकर सोशल मीडिया की दीवारों तक चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप

नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola