ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने जूनियर डाॅक्टरों से क्या किया वादा, यहां जानें पूरा अपडेट

Updated at : 19 Oct 2024 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने जूनियर डाॅक्टरों से क्या किया वादा, यहां जानें पूरा अपडेट

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने जूनियर डाॅक्टरों को अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रदर्शनकारी जूनियर चिकित्सकों से अपना आमरण अनशन वापस लेने की अपील की और कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए वह सोमवार को उनसे मुलाकात करेंगी.

  • ममता बनर्जी ने कहा, हमने लगभग आपकी सभी मांगे पूरी कर दी है.
  • मुख्यमंत्री ने कहा, आपकी अधिकतर मांगें पूरी कर दी गई हैं, बाकी मांगों को पूरा करने के लिए मुझे तीन-चार महीने का समय दीजिए.
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कनिष्ठ चिकित्सकों से कहा ,सभी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ना चाहिए.
  • आपकी मांगों से हम असहमत नहीं हैं, बातचीत के लिए सरकार के साथ बैठने का आपसे अनुरोध है.
  • सीएम ने कहा, कृपया अपना प्रदर्शन समाप्त कर दीजिए. कुछ मांगों को पूरा करने के लिए नीतिगत फैसले की जरूरत है. हम यथासंभव सहयोग करेंगे, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है कि आप सरकार को निर्देशित करें कि क्या किया जाना चाहिए.
  • सोमवार को ममता बनर्जी और जूनियर डाॅक्टरों की बैठक संभव.
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola