बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी का दावा – एसआईआर की वजह से हर दिन 3-4 लोग कर रहे आत्महत्या
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जानलेवा बन गया है. अब तक 110 से अधिक लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है. ये हम नहीं कह रहे, बंगाल की चीफ मिनिस्टर और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेनी चाहिए.
खास बातें
Mamata Banerjee News: बंगाल में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर बवाल जारी है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर एसआईआर के मुद्दे पर अपना हमला तेज करती जा रहीं हैं. ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में एसआईआर की वजह से टेंशन बढ़ती जा रही है. तनाव में हर दिन 3-4 लोग सुसाइड कर रहे हैं.
ममता बोलीं – 110 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह दावा किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को इन मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. ममता बनर्जी ने एक बार फिर कहा कि अब तक राज्य में 110 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. एसआईआर हियरिंग का नोटिस मिलने के बाद तनाव में आकर हर दिन लोग आत्महत्या कर रहे हैं.
50 लाख से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये
बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटर लिस्ट को रेशनलाइज करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. 1.36 करोड़ लोगों के डॉक्युमेंट्स में गड़बड़ी मिली है. सभी को चुनाव आयोग बारी-बारी से नोटिस भेजकर हियरिंग के लिए बुला रहा है. 50 लाख से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये हैं. इससे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बेहद नाराज है. उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए इलेक्शन कमीशन वोटर्स के नाम काट रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गांधी, रवींद्रनाथ, नेताजी और आंबेडकर का हो रहा अपमान – ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने दावा किया कि महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और बीआर आंबेडकर जैसे देश के महान व्यक्तित्वों का अपमान किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
अब बंगाल के परिवहन सचिव सौमित्र मोहन को चुनाव आयोग ने भेजा एसआईआर सुनवाई का नोटिस
लेफ्ट का कभी था दबदबा, आज तृणमूल का गढ़, आसान नहीं मलय घटक को आसनसोल में हराना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए