गर्मी से परेशान व बीमार लंगूर पहुंचा मेडिकल स्टोर, ओआरएस पीकर हुआ चंगा

Updated:
विज्ञापन
गर्मी से परेशान व बीमार लंगूर पहुंचा मेडिकल स्टोर, ओआरएस पीकर हुआ चंगा

झाड़ग्राम शहर के साबुन फैक्टरी इलाके में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भीषण गर्मी से परेशान और बीमार हालत में एक लंगूर अचानक एक मेडिकल स्टोर में पहुंच गया.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम शहर के साबुन फैक्टरी इलाके में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भीषण गर्मी से परेशान और बीमार हालत में एक लंगूर अचानक एक मेडिकल स्टोर में पहुंच गया. गर्मी से बेहाल यह लंगूर सीधे दुकान के टेबल पर जाकर बैठ गया. मेडिकल स्टोर के मालिक ने उसकी हालत देखी और समझा कि वह लू या गर्मी से परेशान है. इंसानियत दिखाते हुए उसने तुरंत लंगूर को ओआरएस घोल पिलाया. कुछ ही देर में लंगूर की तबीयत में सुधार दिखने लगा और वह थोड़ा तंदुरुस्त नजर आया. स्थानीय लोगों के अनुसार, झाड़ग्राम और आसपास के इलाकों में इन दिनों तापमान काफी बढ़ गया है, जिससे इंसान ही नहीं, जानवर भी गर्मी की मार झेल रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस बीच, लंगूर को ओआरएस पीते देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola