ePaper

पीएम के बंगाल दौरे की कुणाल ने की निंदा

Updated at : 29 May 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के बंगाल दौरे की कुणाल ने की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने आलोचना की है. गुरुवार को मोदी ने अलीपुरदुआर में एक रैली को भी संबोधित किया और कई मुद्दों पर तृणमूल सरकार को घेरा.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने आलोचना की है. गुरुवार को मोदी ने अलीपुरदुआर में एक रैली को भी संबोधित किया और कई मुद्दों पर तृणमूल सरकार को घेरा. इस मामले को लेकर तृणमूल नेता घोष ने कोलकाता के वार्ड-28 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि ऐसे समय में जब सांसद व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा वैश्विक संदेश दे रहे हैं, ऐसे में वह (प्रधानमंत्री) संकीर्ण राजनीति करने बंगाल क्यों आ रहे हैं? बंगाल पर 1.7 लाख करोड़ रुपये बकाया है, वे फिर से खाली हाथ क्यों आये हैं?

क्या उनके पास झूठे वादों और राजनीतिक ड्रामे के अलावा देने के लिए कुछ नहीं है?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola