ePaper

अब तक 4,500 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त

Updated at : 18 Oct 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
अब तक 4,500 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त

दीपावली और काली पूजा से पहले कोलकाता पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है. 20 सितंबर से अब तक पुलिस ने 4,500 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता.

दीपावली और काली पूजा से पहले कोलकाता पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है. 20 सितंबर से अब तक पुलिस ने 4,500 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये हैं. इसमें से 10 अक्तूबर से शुरू हुए प्री-काली पूजा अभियान के दौरान ही करीब 4,142.18 किलोग्राम पटाखे बरामद किये गये. पुलिस के अनुसार, 10 से 17 अक्तूबर के बीच 35 प्राथमिकी दर्ज की गयीं और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, इससे पहले 20 सितंबर से नौ अक्तूबर तक आठ प्राथमिकी दर्ज की गयी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने 425 किलोग्राम अवैध व प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये.

कोलकाता पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर से 17 अक्तूबर तक महानगर के विभिन्न इलाकों में चलाये गये अभियान के दौरान कुल 43 प्राथमिकी दर्ज की गयीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कुल मिलाकर पुलिस ने 4,567.18 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये.

अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए जारी रहेगा अभियान : पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान दीपावली और काली पूजा के मद्देनजर चलाया जा रहा है, ताकि अवैध और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगायी जा सके. अधिकारियों का कहना है कि अवैध पटाखों की बिक्री रोकने और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी तीव्रता के साथ जारी रहेगा. दीपावली को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola