कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- 2010 के बाद वाला ओबीसी प्रमाण पत्र खारिज

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- 2010 के बाद वाला ओबीसी प्रमाण पत्र खारिज

कोलकाता हाईकोर्ट ने 2010 के बाद वाला ओबीसी प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया है और नये सिरे इसे जारी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता हाईकोर्ट ने बुधवार को ओबीसी प्रमाण पत्र के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल अदालत ने 2010 के बाद वाला ओबीसी प्रमाण पत्र को खारिज दिया है और नये सिरे से प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाण पत्र को गैरक बताया है.

क्या कहा है हाईकोर्ट ने अपने फैसले में

कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि रद्द किये गये प्रमाण पत्र किसी भी नौकरी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब करीब पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिये गये. हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा, इस प्रमाणपत्र का उपयोग जिन लोगों ने पहले कर दिया है उन पर इस फैसले का असर नहीं होगा.

Also Read: कोलकाता : अब अमित शाह की सभा को मंजूरी नहीं, हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है भाजपा

2010 के बाद जारी किये गये ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द

बता दें कि कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में किसी भी सरकार का उल्लेख नहीं किया है. उन्होंने केवल इतना ही कहा है कि 2010 के बाद जारी किये गये ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द कर दिये जाएंगे. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने साल 2011 में बंगाल में अपनी सरकार बनायी थी.

क्यों सुनाया गया ये फैसला

कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा ये फैसला सुनाने की वजह कानून मुताबिक इस दस्तावेज का सही नहीं होना है. हाईकोर्ट का इस मामले में साफ तौर पर कहना है कि 2010 के बाद जितने भी सर्टिफिकेट बनाए गये, वे कानूनन ठीक से नहीं बनाए गए हैं. इसलिए उस प्रमाणपत्र को रद्द किया जाना चाहिए. लिहाजा अब इस सर्टिफिकेट का उपयोग लोग किसी भी नौकरी में नहीं कर पायेंगे. हालांकि जिन लोगों ने इस दस्तावेज उपयोग पहले ही कर लिया है उन लोगों को कोई प्रभाव नहीं होगा.

Also Read:कोलकाता : प्राथमिक टेट पर हाइकोर्ट में याचिका

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola