ePaper

Kolkata Doctor Murder : आखिर क्यों संदीप घोष को हिरासत में नहीं लेना चाहती है सीबीआई

Updated at : 10 Sep 2024 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : आखिर क्यों संदीप घोष को हिरासत में नहीं लेना चाहती है सीबीआई

Kolkata Doctor Murder : सीबीआई की ओर से संदीप घोष को वर्चुअल माध्यम से निजाम पैलेस से पेश करने के लिए आवेदन किया गया था. लेकिन जज ने उस अर्जी को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने उनके सुरक्षाकर्मी अफसर अली और दो कथित सहयोगियों ठेकेदार वेंडर बिप्लब सिन्हा और सुमन हाजरा को भी 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.सीबीआई फिलहाल संदीप घोष को अपनी कस्टडी में नहीं लेना चाहती. यदि सीबीआई को अधिक पूछताछ की जरुरत होती है तो वह फिर से संदीप घोष को अपनी हिरासत में लेने की मांग कर सकती हैं.

सीबीआई ने संदीप घोष की वर्चुअल सुनवाई का किया था अनुरोध

सीबीआई की ओर से संदीप घोष को वर्चुअल माध्यम से निजाम पैलेस से पेश करने के लिए आवेदन किया गया था. लेकिन जज ने उस अर्जी को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि संदीप घौष समेत चार लोगों को कोर्ट में पेश किया जाए. 3 सितंबर को जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट के सामने अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी. ऐसी स्थिति में केंद्रीय जांच एजेंसी ने संदीप घोष की वर्चुअल सुनवाई का अनुरोध किया. लेकिन अलीपुर कोर्ट ने उस अर्जी को खारिज कर दिया.

also Read : Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी का दावा, ममता बनर्जी सच नहीं कहती हैं, वह अल्पसंख्यकों की मुख्यमंत्री

सीबीआई ने दो सितंबर को संदीप घोष को किया था गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच घोष को सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो सितंबर को गिरफ्तार किया था.अदालत ने तीन सितंबर को उन्हें आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था.

Also read : Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola