करया : अपहृत युवक मुक्त दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 01 Jan 2026 2:06 AM

विज्ञापन

फिरौती के लिए हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में करया थाना और कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

फिरौती के लिए हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में करया थाना और कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है.

पुलिस ने अपहृत युवक आफताब महमूद को सकुशल मुक्त करा लिया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता पीड़ित की पत्नी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके पति आफताब महमूद का अपराधी साजिश के तहत अपहरण कर लिया और उन्हें नदिया के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के माजदिया-कृष्णागंज इलाके में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा. साथ ही 4.5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी.

जांच के दौरान करया थाना और एआरएस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर नदिया के कृष्णागंज में छापा मारा. स्थानीय पुलिस के सहयोग से पीरपुर इलाके से अपहृत आफताब महमूद को सकुशल मुक्त करा लिया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक घोष को मौके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दूसरा आरोपी प्रशांत हाल्दार भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola