राज्यपाल के खिलाफ कल्याण बनर्जी ने दर्ज करायी शिकायत

राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस और श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.
कोलकाता. राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस और श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जहां राजभवन की ओर से बनर्जी के खिलाफ कई गैर-जमानती धाराओं में हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. अब एक दिन बाद ही बुधवार को सांसद ने भी हेयर स्ट्रीट थाने में ही राज्यपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
सांसद ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61, 152, 192, 196 और 353 के तहत शिकायत की है. आरोप है कि राज्यपाल ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ गलत आरोप लगाये, उकसाने वाली बातें कहीं और संविधान सम्मत मर्यादाओं का उल्लंघन किया. बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल को इम्युनिटी केवल वैधानिक कार्यों के लिए प्राप्त है, अवैधानिक कार्यों के लिए नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल राजनीतिक पक्षपात और द्वेष दिखा रहे हैं और विश्वविद्यालयों में पसंदीदा लोगों की नियुक्ति करवाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने कानूनी विरोध किया. मंगलवार को राजभवन ने सांसद बनर्जी के खिलाफ सात वर्ष तक की सजा वाली धाराओं में मामला दर्ज कराया है. अब दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




