उलबेड़िया में पारिवारिक अशांति के बीच पति ने की पत्नी की हत्या

उलबेड़िया थाना अंतर्गत कोइजुरी इलाके में पारिवारिक अशांति के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी.
पेट में मारा चाकू, काफी खून निकलने से हुई मौत, आरोपी फरार
हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत कोइजुरी इलाके में पारिवारिक अशांति के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मृतका का नाम देविका बैरागी (37) है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से देविका और उसके पति बबलू बैरागी के बीच संबंध कड़वे हो गये थे. यही कारण था कि देविका रामराजातला में किराये के मकान में अकेले रहती थी और यहां एक नर्सिंग होम में काम भी करती थी. सोमवार शाम को देविका अपनी बेटी की परीक्षा के लिए पति के घर उलबेड़िया गयी. देर रात को दंपती आपस में उलझ गये. तैश में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से भाग निकला. देविका के पेट में तीन जगह घाव लगे थे. स्थानीय लोगों ने उसे उलबेड़िया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि उसके पेट से काफी खून निकला था और पेट के अंदर कई अंग क्षतिग्रस्त हो गये थे. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




