हुमायूं के समधी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
हुमायूं के समधी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक एवं तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की बेटी के ससुर के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को लेकर पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक एवं तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की बेटी के ससुर के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को लेकर पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि, हुमायूं कबीर ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाने की पुलिस ने हुमायूं की बेटी नजमा सुल्ताना के ससुर शरीफुल इस्लाम की करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस को संदेह है कि शरीफुल इस्लाम ने पिछले सात वर्षों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 25 मार्च पिछले वर्ष हुमायूं कबीर के एक रिश्तेदार जियाउर रहमान को उसकी मंगेतर के घर के पास से लगभग 500 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान यह सामने आया कि इस नेटवर्क के पीछे शरीफुल इस्लाम की कथित भूमिका थी. सोमवार दोपहर तक शरीफुल इस्लाम की कुल 17 संपत्तियों की पहचान की गयी है. इनमें कई आवासीय और व्यावसायिक भवन शामिल हैं, जिनमें से कुछ सरकारी बैंकों को किराये पर दिये गये हैं. वहीं, हुमायूं कबीर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह मामला उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए गढ़ा गया है.

उन्होंने दावा किया कि उनके समधी का ईंट-भट्ठा और जमीन खरीद-फरोख्त का वैध व्यवसाय है तथा वह नियमित रूप से आयकर का भुगतान करते हैं.

कबीर ने कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. उधर, पुलिस का कहना है कि संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola