आज नयी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे हुमायूं कबीर

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में एक नयी राजनीतिक पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) का गठन हुआ था.
कोलकाता. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में एक नयी राजनीतिक पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) का गठन हुआ था. पांच साल बाद विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक और राजनीतिक दल का गठन होने जा रहा है. नयी पार्टी की घोषणा से पहले रविवार को हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं सभी लोगों को लाना चाहता हूं, जो जो भाजपा के खिलाफ हैं. सीटों का बंटवारा कर ही वह चुनाव लड़ना चाहते हैं. अगर कोई खुद को बड़ा समझता है, उसे ईगो है, तो मैं अकेले लड़ूंगा. जरूरत पड़ने पर राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा. इतनी ताकत मेरे पास है. बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद से हुमायूं चर्चा में हैं. सोमवार को दोपहर एक बजे अपनी नयी पार्टी की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही राज्य कमेटी के नामों की भी घोषणा की जायेगी. रविवार को वह नयी पार्टी के गठन को लेकर काफी व्यस्त रहे. उन्होंने कहा कि बेलडांगा के खगरूपाड़ा चौराहे पर खड़े होकर सबके सामने पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे. पार्टी का ऐलान करने के बाद सबसे पहले पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले के अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे. मुर्शिदाबाद के अध्यक्ष के नाम की घोषणा बाद में करेंगे. उनका कहना था कि सोमवार से अच्छा दिन और नहीं हो सकता है. सोमवार भगवान शिव से जुड़ा हुआ है. उनके बारे में भले ही मैं कुछ खास नहीं जानता हूं, लेकिन कई लोग मुझे जिद्दी और अड़ियल कहते हैं. मैं वही करता हूं, जो मैं कहता हूं. मैंने सुना है कि वह भी ऐसे ही थे. नयी पार्टी की घोषणा को लेकर बेलडांगा पोस्टरों से पट गया है.
आयोजकों का दावा है कि यहां चार लाख लोग जुटेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




