ePaper

Mamata Banerjee : हेमंत सोरेन का ममता बनर्जी को न्यौता, जल्द होंगी मुलाकात

Updated at : 25 Nov 2024 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : हेमंत सोरेन का ममता बनर्जी को न्यौता, जल्द होंगी मुलाकात

Mamata Banerjee : बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच अच्छे संबंधों के बारे में तो सभी जानते है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन 28 नवंबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं होगा. वह आम लोगों के सामने शपथ लेंगे. हालांकि, झामुमो सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित लोगों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं.

बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच अच्छे संबंध

पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी भाजपा को विपक्षी दलों से नुकसान उठाना पड़ा है.बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच अच्छे संबंधों के बारे में तो हम सभी जानते है.नतीजतन, शपथ ग्रहण समारोह में ममता दीदी की मौजूदगी इसे और मजबूत करेगी.साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी मुख्यमंत्रियों से भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया गया है.

Also Read : Mamata Banerjee : सीएम आवास पर थोड़ी देर में शुरु होगी तृणमूल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola