हेडमास्टर को सरस्वती पूजा करने पर ‘ट्रांसफर’ की धमकी देने का आरोप

Updated at : 30 Jan 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
हेडमास्टर को सरस्वती पूजा करने पर ‘ट्रांसफर’ की धमकी देने का आरोप

स्कूूल में सरस्वती पूजा रोकने का आरोप काठगढ़ में तृणमूल बूथ अध्यक्ष पर लगा है. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

तृणमूल बूथ अध्यक्ष अलीमुद्दीन मंडल पर लगा है आरोप

तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा, धमकी देने वाला तृणमूल का नहीं

प्रतिनिधि, कल्याणी.

स्कूूल में सरस्वती पूजा रोकने का आरोप काठगढ़ में तृणमूल बूथ अध्यक्ष पर लगा है. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा है कि सरस्वती पूजा में बाधा पहुंचाना सही नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह कहा कि क्या वास्तव में हुआ है वह देखा जाना चाहिए.

घटना नदिया के हरिणघाटा थाना अंतर्गत नगरुखरा दसबेरिया दास गोल्डांगा प्राइमरी स्कूल की है. विद्यालय के प्रभारी शिक्षक काशीराम बर्मन ने विद्यालय में सरस्वती पूजा करने की पहल की है. उन्होंने अभिभावकों से भी चर्चा की लेकिन, जैसे ही उन्होंने यह पहल की, उन्हें कथित तौर पर 24 घंटे के भीतर ट्रांसफर करने की धमकी दी गयी. धमकी देने का आरोप कथित तौर पर तृणमूल बूथ अध्यक्ष अलीमुद्दीन मंडल पर लगा है. स्कूल सूत्रों के मुताबिक, स्कूल आने वाले छात्रों के अभिभावकों से बातचीत के बाद सरस्वती पूजा करने का निर्णय लिया गया. मंगलवार की सुबह जैसे ही काशीराम स्कूल आये, उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गयी. इससे स्कूल परिसर में तनाव फैल गया. आरोप है कि अलीमुद्दीन कुछ लोगों के साथ प्रभारी शिक्षक के पास गये. उन्हें धमकाने लगे. तनाव की खबर पाकर नगरूखरा पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वहां सुलह करने की बात कही है. हालांकि घटना के बाद से उस स्कूल के शिक्षक और छात्र दहशत में हैं. तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष नारायण दास ने कहा है कि जिसने धमकी दी है, वह तृणमूल का नहीं है. वह माकपा का आदमी है. साथ ही उनका यह भी कहना है कि जो भी हुआ वह अनुचित है. शिक्षकों को डरने की जरूरत नहीं है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. भाजपा विधायक असीम सरकार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना बेहद निंदनीय है. पुलिस प्रशासन जांच कर सही आरोपियों को सजा दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola