ePaper

दिल्ली से कैब लेकर पहुंचा कोलकाता, किराया दिये बगैर ही हो गया फरार

Updated at : 19 Apr 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से कैब लेकर पहुंचा कोलकाता, किराया दिये बगैर ही हो गया फरार

राजारहाट के एक युवक पर दिल्ली के एक कैब चालक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. आरोप है कि दिल्ली से कोलकाता कैब से आने के बाद युवक 21 हजार रुपये किराया चुकाये बिना ही फरार हो गया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राजारहाट के एक युवक पर दिल्ली के एक कैब चालक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. आरोप है कि दिल्ली से कोलकाता कैब से आने के बाद युवक 21 हजार रुपये किराया चुकाये बिना ही फरार हो गया. कैब चालक का नाम उदयभान है. चालक ने बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुभम चक्रवर्ती नामक एक युवक ने कोलकाता के लिए उसका कैब बुक किया था. युवक ने कोलकाता के राजारहाट के काजियालपाड़ा जाने के लिए कैब बुक कराया था. आरोप है कि 12 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे कैब के कोलकाता पहुंचने पर आरोपियों ने ड्राइवर को कैखाली के पास एक दुकान के सामने रुकने को कहा. जैसे ही कार रुकी, युवक अपना बैग लेकर फरार हो गया. चालक का कहना है कि वहां पहले से ही एक बाइक खड़ी थी, वह उस बाइक पर सवार होकर भाग निकला. अंततः कैब संगठन और पुलिस के प्रयासों से कैब चालक को बकाया किराया मिल सका.बताते हैं कि पैसेंजर शुभम ने कैब ड्राइवर को दिल्ली से कोलकाता के लिए तय हुए 21 हजार किराये में से 10 हजार का अग्रिम भुगतान कर दिया था. पता चला है कि शुभम ने कैब ड्राइवर को बताया था कि उसके दादा की मौत हो गयी है. ऐसे में उसे किसी तरह से जल्द दिल्ली से कोलकाता पहुंचना है. शुभम ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया. इस लंबी यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर एक साथ खाना खाया और आराम किया.

घटना के बाद दिल्ली के कैब चालक उदयभान एयरपोर्ट क्षेत्र में हसन नामक एक कैब चालक से संपर्क किया और उसके माध्यम से वह पश्चिम बंगाल ऑनलाइन कैब ऑपरेटर्स गिल्ड के कार्यालय पहुंचा.उनकी मदद से उदयभान राजारहाट में आरोपी के घर तक पहुंचा. लेकिन पैसा नहीं मिला. इसके बाद चालक ने कैब संगठन की मदद से विधाननगर कमिश्नरेट की साइबर सेल से संपर्क किया. पुलिस ने फोन नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाया. इसके बाद आरोपी युवक किराया देने को तैयार हो गया. अंत में, उसने टैक्सी ड्राइवर का किराया चुकाया. कैब चालकों के संगठन ने कहा कि अगर अन्य राज्यों के कैब चालकों की मदद नहीं की जाती तो बंगाल के बारे में गलत धारणा बनेगी, ऐसे में हमने दिल्ली कैब चालक की पूरी मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola