ePaper

हुगली में लूटे थे साेना पटना से हुए गिरफ्तार

Updated at : 22 Aug 2025 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
हुगली में लूटे थे साेना पटना से हुए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली में करोड़ों के सोना लूटकांड के तार पटना से जुड़ गये हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ ही एसटीएसफ व पटना पुलिस ने छापेमारी की और पटना सिटी व अन्य इलाकों से चार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कोलकाता/पटना. पश्चिम बंगाल के हुगली में करोड़ों के सोना लूटकांड के तार पटना से जुड़ गये हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ ही एसटीएसफ व पटना पुलिस ने छापेमारी की और पटना सिटी व अन्य इलाकों से चार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूट का सोना भी बरामद किया गया है. पुलिस टीम इन चारों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अगस्त में ही बदमाशों ने हुगली में सोना लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच की तो बदमाशों के पटना में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस पटना पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से चार को पकड़ लिया. विदित हो कि इसके पूर्व भी पश्चिम बंगाल के वर्धमान, पुरुलिया, झारखंड के बोकारो व अन्य जगहों पर हुए सोना लूटकांड के मामले में पटना से अपराधियों को पुलिस पकड़ चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola