ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.78 करोड़ की धोखाधड़ी

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.78 करोड़ की धोखाधड़ी

लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ऑनलाइन निवेश करने पर अधिक रुपये मिलने का प्रलोभन देकर 1.78 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

अदालत ने पकड़े गये तीनों आरोपियों को 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा

संवाददाता, कोलकाता

लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ऑनलाइन निवेश करने पर अधिक रुपये मिलने का प्रलोभन देकर 1.78 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों राजेश खंडेलवाल, हेमंत शिकारी और अभिनव पी मथरन को गिरफ्तार किया है. राजेश कोलकाता के बांसद्रोनी इलाके का निवासी है, वहीं हेमंत और अभिनव विधान नगर इलाके के निवासी बताये गये हैं.

आरोप है कि ऑनलाइन निवेश करने पर मोटी रकम मिलने का प्रलोभन देकर आरोपियों ने एक व्यक्ति से 1.78 करोड़ रुपये की ठगी की. इसके बाद पीड़ित को पता चलने पर इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस का कहना है कि जब मामले की जांच शुरू की गयी तो पता चला कि जिस बैंक खाते में पैसा जमा किया गया था, वह कुछ फर्जी कंपनियों के नाम पर खोला गया था और पैसे निकाल लिये गये थे.

जिन लोगों के खातों में पैसा आया था, पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें बुधवार को बैंकशाल अदालत में पेश करने पर सभी को 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola