ePaper

मृत भाजपा नेता राजीव विश्वास के घर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम

Updated at : 17 Oct 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
मृत भाजपा नेता राजीव विश्वास के घर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में दो महीने पहले हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव विश्वास हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है.

विज्ञापन

फाॅरेंसिक टीम ने राजीव विश्वास के बारुईपुर स्थित घर और घटनास्थल से नमूने संग्रह किये

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में दो महीने पहले हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव विश्वास हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. पश्चिम बंगाल पुलिस के सीआइडी के फाॅरेंसिक विभाग की टीम राजीव विश्वास के बारुईपुर स्थित घर पहुंची और घटनास्थल से नमूने जुटाये. टीम ने पूरे घर का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किये. इस दौरान बारुईपुर थाने की पुलिस बाहर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही. विश्वास की हत्या की जांच पहले बारुईपुर पुलिस कर रही थी, लेकिन कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला सीआइडी को सौंपा गया. जांच एजेंसी की पांच सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक नमूने लिये. टीम ने फर्श, दीवारों और फर्नीचर से सबूत जुटाये.

विश्वास बारुईपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर – 15 के बूथ नंबर – 129 के भाजपा अध्यक्ष थे. भाजपा का आरोप है कि आठ अगस्त की रात विश्वास पर उनके ही घर में हमला किया गया. उन्हें बेरहमी से पीटा गया और धारदार हथियार से वार किये गये. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गयी. इस हत्या के मुख्य आरोपी निताई विश्वास, को हाल ही में जमानत मिल चुकी है. इसके बाद से ही वकीलपाड़ा इलाके में भय का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी की रिहाई के बाद वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इलाके की महिलाओं ने पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. भाजपा ने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक हत्या है और इसमें सक्रिय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं. पार्टी का कहना है कि राजीव के पिता निताई विश्वास और छोटे भाई संदीप विश्वास, दोनों तृणमूल से जुड़े हैं. वहीं तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है.

सूत्रों के अनुसार सीआइडी अब सबूतों के आधार पर आरोपी और गवाहों से दोबारा पूछताछ कर सकती है. दो महीने बाद फॉरेंसिक टीम की सक्रियता से इस हत्याकांड की जांच को नया आयाम मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola