झारखंड के सीएम हेमंत साेरेन से फिरहाद हकीम ने की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
झारखंड के सीएम हेमंत साेरेन से फिरहाद हकीम ने की मुलाकात

इस दौरान दोनों के बीच राज्य की ताजा हालात पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

कोलकाता. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को महानगर दौरे पर थे. इस अवसर पर राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शिष्टाचार मुलाकात की. बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर फिरहाद हकीम ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सीएम का संदेश पहुंचाया. इस दौरान दोनों के बीच राज्य की ताजा हालात पर चर्चा हुई. कोलकाता के मेयर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने भी झारखंड के सीएम के साथ मुलाकात की. सीएमओ ने इन दोनों मुलाकातों को शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया है. गौरतलब है कि झारखंड के सीएम श्री सोरेन अपने निजी कार्यक्रम के लिए महानगर आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola