कार सर्विस सेंटर में लगी आग, कई गाड़ियां जलीं

मोहनपुर थानांतर्गत बाबनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गयी.
संवाददाता, बैरकपुर मोहनपुर थानांतर्गत बाबनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गयी. सूचना पाकर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, घटना में कोई हताहत नहीं है. हालांकि, आग में सर्विस सेंटर में रखी गाड़ियां समेत कुछ मशीनरी पार्ट्स जल कर खाक हो गये. जानकारी के मुताबिक, देर रात सर्विस सेंटर में आग लग गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान वहां मौजूद कई गाड़ियां जल गयीं. दमकल अधिकारियों का प्राथमिक जांच में अनुमान है कि आग शॉट सर्किट से लगी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










