कसबा : शराब पार्टी में मारपीट, इमारत से गिरकर एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 1:00 AM
उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान सुदीप नस्कर (24) के रूप में हुई है.
कोलकाता. कसबा थाना अंतर्गत स्वीन हो लेन स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनमें विवाद हो गया और एक युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान सुदीप नस्कर (24) के रूप में हुई है. उधर, खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उसका नाम विशाल सिंह (25) है. मौके पर मौजूद अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न 4.45 बजे निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर सात युवक एक साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और वे आपस में ही मारपीट करने लगे. इसी बीच सुदीप बिल्डिंग से नीचे गिर गया. यह देख अन्य युवक वहां से भाग गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










