निर्वाचन आयोग ने और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और फेरबदल करते हुए पश्चिम बंगाल में दो अपर पुलिस महानिदेशकों (एडीजी) समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया.
संवाददाता, कोलकाता
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और फेरबदल करते हुए पश्चिम बंगाल में दो अपर पुलिस महानिदेशकों (एडीजी) समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया. एक बयान के अनुसार, आइपीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है, जबकि के जयरमन को उत्तर बंगाल का एडीजी बनाया गया है. दोनों 1997 बैच के अधिकारी हैं. आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर के लिए नये पुलिस आयुक्तों (सीपी) की भी नियुक्ति की गयी है. प्रणव कुमार को पश्चिम बर्दवान के आसनसोल-दुर्गापुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया. अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. अमित कुमार सिंह उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के नये सीपी होंगे. सुनील कुमार यादव को हुगली जिले के चंदननगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया.इसके अतिरिक्त 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है.एक अधिकारी ने कहा: निर्वाचन आयोग पारदर्शी, भयमुक्त, हिंसामुक्त और प्रलोभनमुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. बयान के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने आदेश को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया और 18 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे तक आदेश पर अनुपालन मांगा, साथ ही स्थानांतरित अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से प्रतिबंधित कर दिया. रविवार को चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा का तबादला कर दिया. इसके बाद उसने डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी हटा दिया. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे. मतगणना चार मई को होगी.
अधिकारी का नाम कहां भेजे जायेंगे
पुष्पा एसपी, बारासात जसप्रीत सिंह एसपी, कूचबिहारसूर्य प्रताप यादवएसपी, बीरभूम राकेश सिंह एसपी, इस्लामपुर कुमार सनी राजएसपी, हुगली ग्रामीणइशानी पालएसपी, डायमंड हार्बरसचिनएसपी, मुर्शिदाबादअलकनंदा भवालएसपी, बशीरहाट अनुपम सिंहएसपी, मालदा अंगशुमन साहाएसपी, पूर्व मेदिनीपुर येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव डीसी, सेंट्रल डिविजन, कोलकातासुरिंदर सिंहएसपी, जंगीपुर पापिया सुल्ताना एसपी, पश्चिम मेदिनीपुरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




