संदीप घोष समेत चार आरोपियों से संशोधनागार में ईडी ने की पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :09 Oct 2024 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत चार आरोपियों से संशोधनागार में पूछताछ की है.
विज्ञापन
संवाददाता, कोलकाता
आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत चार आरोपियों से संशोधनागार में पूछताछ की है. इडी को गत सोमवार को ही अदालत से इसकी अनुमति मिली थी. सूत्रों के अनुसार, जांच में अवैध लेनदेन को लेकर कुछ तथ्य मिले हैं, इस बाबत ही इडी के अधिकारी घोष व अन्य आरोपियों से जानकारी जुटाना चाहते हैं. इधर, वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के तहत सीबीआइ ने मंगलवार को अस्पताल के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है. हालांकि, जांच के बाबत सीबीआइ की ओर से इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है.चार्जशीट की प्रति आरोपी संजय राय को सौंपी गयी
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में गत सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने अदालत में पहली चार्जशीट जमा की. चार्जशीट में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का पूर्व सिविक वॉलंटियर संजय राय का उल्लेख है.इस बाबत मंगलवार को राय को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सीबीआइ की चार्जशीट की प्रति सौंपी गयी. इस दिन अदालत में पेशी के दौरान राय ने अचानक न्यायाधीश के समक्ष कुछ कहने की गुहार लगायी. सूत्रों के अनुसार, उसने कहा : सर, मुझे कुछ कहना है, नहीं तो मुझे दोषी बनाया दिया जायेगा. न्यायाधीश ने कहा कि उसे अपनी बात रखने का मौका दिया जायेगा, लेकिन इस समय ऐसे ही वह अपनी बात नहीं रख सकता. यदि कोई बात कहनी है, तो वह अपने अधिवक्ता को बताये. इसके बाद राय ने कहा : सर, मैंने कुछ नहीं किया है. घटना को लेकर मैं कुछ नहीं जानता.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




