Durga Puja Special Train : दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता से पुरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 24 Aug 2024 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja Special Train : दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता से पुरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Durga Puja Special Train : दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03101/03102 कोलकाता-पुरी-कोलकाता दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

Durga Puja Special Train : दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03101/03102 कोलकाता-पुरी-कोलकाता दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. स्पेशल ट्रेनें 03101 कोलकाता-पुरी दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता स्टेशन से 3 से 28 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक गुरुवार को रात 11.50 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9.35 बजे पुरी पहुंचेगी. वापसी में 03102 पुरी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 4 से 29 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3.00 बजे रवाना होकर अगले दिन देर रात 2.00 बजे कोलकाता स्टेशन पहुंचेगी.

आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेन सेवा रहेगी प्रभावित

आद्रा मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर 27 अगस्त से एक सितंबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान जहां दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कुछ के मार्ग और गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है. रद्द की गयी ट्रेनों में 08680/08679 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल (27,30 अगस्त और एक सितंबर) और 08647/08648 आद्रा- बीरभूमि-आद्रा मेमू स्पेशल (27 अगस्त) को रद्द रहेगी. 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस( 26, 28, 30 और 31 अगस्त) को परिवर्तित मार्ग चंडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की रखी मांग

शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजिनेशन

08174/08652 टाटानगर-आसनसोल-बीरभूमि मेमू स्पेशल (26, 27 और 30 अगस्त तक ), 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल ( 26 अगस्त से एक सितंबर तक) और 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन से ही रवाना होगी और यहीं यात्रा समाप्त करेगी.

Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष से 9वें दिन भी CBI की पूछताछ जारी, पॉलीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया भी हुई शुरू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola