Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष से 9वें दिन भी CBI की पूछताछ जारी, पॉलीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया भी हुई शुरू

Kolkata Doctor Murder : शनिवार सुबह संदीप घोष सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दिखे. कुछ देर बाद सीबीआई अधिकारी भी दफ्तर में दाखिल हुए. आरजी टैक्स मामले में संदीप से पिछले नौ दिनों से पूछताछ चल रही है.
Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष आज एक बार फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय पहुंचे है. सीबीआई कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में संदीप घोष से लगातार पूछताछ कर रही हैं. पिछले शुक्रवार से हर दिन संदीप सुबह सीजीओ जा रहे हैं और रात को घर लौट रहे हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर अस्पताल की वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी सीबीआई को सौंप दी है.
सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया कर दी है शुरु
सीबीआई को अदालत से अभी तक सात लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति मिली है. इनमें मामले में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय भी शामिल है. उसके अलावा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप राय, चार जूनियर डॉक्टर व एक सिविक वॉलंटियर की पॉलीग्राफ टेस्ट की भी अनुमति केंद्रीय जांच एजेंसी को अदालत से मिल चुकी है. सिविक वॉलंटियर मामले में गिरफ्तार संजय राय का करीबी बताया जाता है. सीबीआइ ने उनलोगों की पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सीबीआई संदीप घोष से 88 घंटों से ज्यादा समय तक कर चुकी है पूछताछ
बीते सात दिनों में सीबीआइ संदीप घोष से 88 घंटों से ज्यादा समय तक पूछताछ कर चुकी है. गत गुरुवार सीबीआइ ने उनसे 13 घंटे तक पूछताछ की थी. सूत्रों के अनुसार, घोष ही नहीं, बल्कि चार जूनियर डॉक्टरों व एक सिविक वॉलंटियर के बायन में विसंगतियां मिल रही हैं. यही वजह है कि उनके ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कराने के विकल्प पर विचार किया गया और अदालत में इसे लेकर आवेदन किया गया था.
Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष से 9वें दिन भी CBI की पूछताछ जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




