दुर्गा विसर्जन के दौरान नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर किया हमला
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 05 Oct 2025 12:33 AM
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटियों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हमला कर दिया.
दो पूजा कमेटियों के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति नियंत्रित की
संवाददाता, बैरकपुर
खड़दह थाना अंतर्गत रासखोला घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटियों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, टीटागढ़ नगरपालिका के 22 नंबर वार्ड स्थित बागदीपाड़ा महावीर समिति के दुर्गापूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ. शुक्रवार रात विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे युवकों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये. खड़दह थाने से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल पहुंचा और लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाया.पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










