ePaper

बस की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Updated at : 27 Jul 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

मृतक की पहचान अमित जाना (41) के रूप में हुई है. वह मेदिनीपुर का रहने वाला था और डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था.

विज्ञापन

दो बसों के बीच आगे निकलने की होड़ में हुआ हादसा कोलकाता. बागुईहाटी के वीआइपी रोड पर शनिवार को दो बसों की आपस में आगे निकलने की होड़ के कारण एक डिलीवरी ब्वॉय की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमित जाना (41) के रूप में हुई है. वह मेदिनीपुर का रहने वाला था और डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. जानकारी के अनुसार, शनिवार को अमित अपनी साइकिल से जा रहा था. उसी दौरान बागुईहाटी से केष्टोपुर मोड़ की ओर जा रही 211 नंबर रूट की एक बस को उसी रूट की दूसरी बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. बसों के आगे निकलने की होड़ में एक बस ने केष्टोपुर मोड़ पर साइकिल से सड़क पार कर रहे अमित को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से अमित गिर गया और बस के पहियों के नीचे आ गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मदद से अमित को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola