सिक्किम में ट्रैकिंग पर गये बैरकपुर के एक पर्वतारोही की मौत

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Nov 2025 12:53 AM

विज्ञापन

मृतक सुमन के परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी हैं. बुधवार को सुमन का शव आगरपाड़ा उसके घर लाया गया.

विज्ञापन

बैरकपुर. सिक्किम के गोएचा ला में ट्रैकिंग पर गये बैरकपुर के आगरपाड़ा के चार नंबर महाजाति नगर इलाके के एक पर्वतारोही की मौत हो गयी. उसका नाम सुमन देबनाथ है. घटना से इलाके में शोक है. जानकारी के मुताबिक, सुमन की अपने पांच दोस्तों के साथ गत 14 नवंबर को सिक्किम ट्रैकिंग पर जाने की बात थी लेकिन दो दोस्त नहीं जा सके. बाकी दोस्तों के साथ सुमन सिक्किम ट्रैकिंग पर गया था. मंगलवार को आगरपाड़ा में सुमन के घर पर खबर आयी कि सिक्किम के गोएचा ला के पहाड़ पर ट्रैकिंग करने के बाद गंतव्य तक पहुंच कर वापसी में ट्रैकिंग के बाद नीचे उतरते समय सुमन की तबीयत बिगड़ गयी. उसे सांस लेने में समस्या होने लगी. फिर इलाज के लिए तुरंत नीचे लाये जाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. सुमन के मौत की खबर सुनकर परिवार वाले सदमे में हैं. मृतक सुमन के परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी हैं. बुधवार को सुमन का शव आगरपाड़ा उसके घर लाया गया.

पूरे इलाके में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola