ePaper

सरकारी बैंक के ऐप के नाम पर साइबर ठगों ने उड़ाये "1.30 लाख

Updated at : 14 Oct 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी बैंक के ऐप के नाम पर साइबर ठगों ने उड़ाये  "1.30 लाख

साइबर ठगों ने दिलीप कुमार सिंह नामक व्यक्ति से 1,30,999 रुपये ठग लिये.

विज्ञापन

कार्रवाई. थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

संवाददाता, कोलकाता

एक सरकारी बैंक के मोबाइल ऐप से जुड़ी समस्या का समाधान करने के बहाने साइबर ठगों ने दिलीप कुमार सिंह नामक व्यक्ति से 1,30,999 रुपये ठग लिये. ठगों ने खुद को सरकारी बैंक के तकनीकी विभाग का अधिकारी बताकर मोबाइल पर लिंक भेजा और पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया. घटना उत्तर कोलकाता के काशीपुर थाना क्षेत्र की है.

पीड़ित ने बताया कि वह बैंक ऐप के काम न करने की समस्या को सुलझाने के लिए इंटरनेट पर जानकारी खोज रहा था. इसी बीच उसे अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए मोबाइल पर लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया. इसके बाद जब फोन सामान्य हुआ, तो उसे पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से 1,30,999 रुपये निकाल लिये गये हैं.

पीड़ित ने तुरंत काशीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच में छह शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. डीसी (नॉर्थ) दीपक सरकार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पहले दो आरोपियों सोनी मान्ना (20) और आयुष मिद्दा (20) को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य चार सदस्य बाबाई सील (24), पल्लव शेख (23), राहुल गुप्ता (24) और अमित कर्मकार (23) को भी पकड़ा गया. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. सियालदह कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश करने पर दो आरोपियों को 15 और शेष चार को 18 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola