चांपदानी में एटीएम लूटने का अपराधियों ने किया प्रयास

Updated at : 18 Feb 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
चांपदानी में एटीएम लूटने का अपराधियों ने किया प्रयास

चांपदानी में जीटी रोड के किनारे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कियोस्क में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

ईंट से तोड़कर एटीएम को किया क्षतिग्रस्त

प्रतिनिधि, हुगली.

चांपदानी में जीटी रोड के किनारे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कियोस्क में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है. बीती रात देर रात अज्ञात व्यक्ति ने कियोस्क में घुसकर एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की. ईंट से हमला कर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, लेकिन वह नकदी तक नहीं पहुंच सका. एटीएम के पास रहने वाले पशुपति महतो ने बताया कि रात करीब एक बजे जोरदार ईंट फेंकने की आवाजें आ रही थीं, जिससे कुत्ते भी भौंकने लगे. उन्होंने जब देखा कि एटीएम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद है तो उन्होंने आवाज दी. इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदननगर पुलिस के डीसीपी अलकानंदा भवाल, एसीपी सुमन बनर्जी और भद्रेश्वर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बैंक अधिकारियों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का बैंक से कोई विवाद था या फिर एटीएम से पैसे निकालने के दौरान कोई दिक्कत हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola