राज्य कमेटी के एक सदस्य को माकपा ने किया बहिष्कृत

पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद माकपा की राज्य कमेटी के एक सदस्य को पार्टी ने बहिष्कृत कर दिया.
संवाददाता, कोलकाता
पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद माकपा की राज्य कमेटी के एक सदस्य को पार्टी ने बहिष्कृत कर दिया. बहिष्कृत होनेवाले नेता का नाम इंद्रजीत घोष बताया गया है. शुक्रवार को पार्टी की राज्य कमेटी की बैठक का अंतिम दिन था. घटना की जांच के बाद माकपा के राज्य सचिव मो. सलीम ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए युवा नेता को पार्टी से बहिष्कृत करने की जानकारी दी.
हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी की आंतरिक शिकायत कमेटी की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया गया है. घोष पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य थे. इसलिए मंजूरी के लिए पार्टी की उच्च स्तरीय शिकायत कमेटी के पास भेजी गयी थी. वहां से भी उन्हें बहिष्कृत करने पर मुहर लगी. शुक्रवार को जब यह फैसला सुनाया जा रहा था, तो आरोपी नेता भी बैठक में मौजूद थे.
हालांकि घोष ने इस बारे में कुछ खास नहीं कहा. उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ एक बार बुलाया गया. ठीक से उनकी बातें नहीं सुनी गयीं. बेलघरिया की एक युवा माकपा कार्यकर्ता ने घोष के खिलाफ आरोप लगाया था. कई अन्य युवतियों ने भी इसे लेकर गवाही दी थी. घोष वैसे तो भांगड़ के हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक गतिविधियां कोलकाता में ही थीं. नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों में वह माकपा का चेहरा हुआ करते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




