कमरहट्टी में शूटआउट के बाद पार्षद को सता रहा जान का डर

Updated at : 10 Mar 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
कमरहट्टी में शूटआउट के बाद पार्षद को सता रहा जान का डर

उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी में शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों की गोलीबारी में एक आम शख्स जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बेलघरिया. उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी में शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों की गोलीबारी में एक आम शख्स जख्मी हो गया. घटना के बाद से स्थानीय पार्षद डरी हुई हैं. घटना को लेकर स्थानीय सांसद और इलाके के तृणमूल पार्षद के बयान सामने आये हैं. तृणमूल पार्षद निर्मला राय का दावा है कि इस घटना में किसी न किसी का हाथ है. नहीं तो इस वार्ड में कोई भी ऐसा नहीं है, जो चाय पीते समय किसी को गोली मारने और फिर भाग जाने का साहस रखता हो.

उन्होंने कहा : मैं यह नहीं कह सकती कि यह किसका काम है, क्योंकि मुझे यह भी डर है कि किसी और को चोट न लग जाये. हालांकि, निर्मला का दावा है कि ये सभी लोग जमीनी स्तर से नहीं हैं. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व किसी पार्टी से जुड़े नहीं होते हैं. यहां कुछ असभ्य लोग हैं. कुछ लोग कमरहट्टी में भी हैं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताऊंगी कि इसके पीछे कौन है. अगर मैं अपना मुंह खोलूंगी, तो मुझ पर हमला किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा : मैंने अपने साथ रहने वालों को भी दरकिनार कर दिया है, मैंने कहा : भाई, अगर तुम मेरे साथ रहोगे, तो तुम पर भी हमले होंगे. मेरी भी हत्या हो सकती है. पार्षद के बयान के बाद स्थानीय सांसद सौगत राय ने कहा कि गोलीबारी व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है. इस घटना में पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है. उन्होंने यह भी का कहा कि पार्षद क्यों डरी हुई हैं, हमें समझ नहीं आ रहा है. घटना को लेकर उनका बयान हस्यास्पद है. भला कोई पार्षद की हत्या क्यों करेगा. पुलिस अपना काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola