स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में अभिषेक बनर्जी की तस्वीर को लगाने को लेकर विवाद

Updated at : 30 Jan 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में अभिषेक बनर्जी की तस्वीर को लगाने को लेकर विवाद

उदयनारायणपुर में एक प्राथमिक विद्यालय की खेल प्रतियोगिता के लिए बनाये गए मंच और पोस्टर बैनरों पर सांसद और तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

तृणमूल ने कहा, अभिषेक के खेलप्रेमी सांसद होने की वजह से लगायी गयी तस्वीर

संवाददाता, हावड़ा.

उदयनारायणपुर में एक प्राथमिक विद्यालय की खेल प्रतियोगिता के लिए बनाये गए मंच और पोस्टर बैनरों पर सांसद और तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हावड़ा जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद द्वारा 42वीं उपजिला प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. यह आयोजन मंगलवार को उदयनारायणपुर के रानी भावशंकरी स्मारक मैदान में किया गया. हावड़ा जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद द्वारा इस दौरान मैदान को पोस्टरों व बैनरों से सजाया गया. कई तोरण द्वार भी बनाये गये. इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक समीर पांजा के साथ सांसद और तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीर लगायी गयी है. अभिषेक बनर्जी की तस्वीर स्कूल के कार्यक्रम में लगाये जाने से हावड़ा का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.

विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक अभियान चलाने का आरोप लगाया है. उनका सवाल है कि अभिषेक की तस्वीर को इस सरकारी कार्यक्रम में क्यों लगाया गया है. भाजपा राज्य शिक्षा प्रकोष्ठ के नेता पिंटू पडुई ने दावा किया कि तृणमूल हर जगह राजनीति करने की कोशिश कर रही है. यह छोटे प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए एक खेल है. वहां डायमंड हार्बर के सांसद की तस्वीर क्यों है? इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक समीर पांजा ने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला, इसलिए वह गये. उन्होंने नहीं देखा कि इसमें किसकी तस्वीर है. पश्चिम बंगाल तृणमूल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्मल घोष ने दावा किया खेल के मैदान को बच्चों की पसंद के अनुसार विभिन्न तरीकों से सजाया गया था. अभिषेक बनर्जी एक खेल-प्रेमी सांसद हैं. इसीलिए उनकी तस्वीर लगायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola